हल्द्वानी में दुखद हादसाः नानी के घर आई मासूम को काल बनकर आया कैंटर, सड़क हादसे में गई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। शनि बाजार रोड पर तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली थी और इन दिनों हल्द्वानी स्थित अपनी नानी के घर आई हुई थी। सोमवार शाम वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची सड़क पर गिर गई और कैंटर के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   निकाह की खुशियां मातम में बदलीं: मेहर और कथित दहेज विवाद के बीच दुल्हन के पिता की मौत, बारातियों पर फूटा गुस्सा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कैंटर चालक को घेर लिया और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें -   ९ जून २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया तथा कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि हादसे में एक किशोरी की मृत्यु हुई है। वाहन और चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440