कोसी बैराज में दर्दनाक हादसाः नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार शाम कोसी बैराज के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर आशीष रावत, रंजीत, मयंक असवाल और अंकित रावत कोसी बैराज के निकट नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मयंक असवाल (24), निवासी धर्मपुर औलिया पीरूमदारा और अंकित रावत (24), निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और तेज बहाव में फंस गए। दोनों ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद उनके साथ मौजूद दोस्तों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें -   8 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नए पुल के समीप नदी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रामनगर ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। क्षेत्रवासियों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़ें -   निकाह की खुशियां मातम में बदलीं: मेहर और कथित दहेज विवाद के बीच दुल्हन के पिता की मौत, बारातियों पर फूटा गुस्सा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोसी बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नदी के प्रतिबंधित और जोखिम भरे क्षेत्रों में नहाने पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और नियमित पुलिस निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440