उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा…खाई में गिरी कार, तीन की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के भीमताल के भौर्सों लमजाला में मंगलवार की रात को एक कार खाई में गिर गयी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। साथ ही चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बजूनिया हल्दू कोटाबाग निवासी 27 वर्षीय हरीश चंद्र पुत्र पूरन चंद्र, 25 वर्षीय हेमचंद पुत्र गणेश चंर्द्र, 30 वर्षीय देव तिवारी पुत्र ख्यालीराम तिवारी चालक नीरज सेमवाल पुत्र दिनेश चंद के साथ कार संख्या यूए04ई.5637 पर सवार होकर बीती रात भीमताल के लमजाला भौर्सों में विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। बताया जाता है कि देर रात वह कार में सवार होकर कोटाबाग वापस जा रहे थे कि तभी रास्ते में छोटा कैलाश मार्ग में भौर्सों गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। आस-पास के लोगों ने जब वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनी तो वह रात में ही मौके की तरफ दौड़ पड़े और मामले की सूचना भीमताल थाना पुलिस को दी गई। इस पर एसआई जोगा सिंह के नेतृत्व में रेक्स्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाई से चारों युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हरीश, हेम व देव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चालक नीरज का अभी भी उपचार चल रहा है। चिकित्सक उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिस पर रात में भी मृतकों के परिजन कोटाबाग से हल्द्वानी पहुंच गये। इस घटना से जहां मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं विवाह समारोह भौर्सों गांव में मातम छा गया। कार दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण वाहन की ओवर स्पीड में होना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440