समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। देहरादून हाईवे पर रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक एक रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गयाए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय धन प्रकाश के रूप में हुई हैए जो बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह किसी जरूरी काम से भगवानपुर जा रहे थे।
जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश के कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया जाना थाए लेकिन डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई।
इसी आरोप को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने टीम के साथ पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



