NH-74 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें

गदरपुर के मोतीपुर गुरुद्वारे के पास हुआ हादसा, बाइक सवार साथी घायल, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

समाचार सच | रुद्रपुर
ऊधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे राकेश कुमार की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बाइक चला रहा उनका साथी मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, केलाखेड़ा के फतेहपुर निवासी राकेश कुमार अपने परिचित डब्लू के साथ बाइक से रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मोतीपुर गुरुद्वारे के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल डब्लू को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें -   CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद जंतर-मंतर से हटे प्रदर्शनकारी

राकेश कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में वृद्ध मां, पत्नी, 10 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट गहरा गया है। गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026, शनिवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

सूचना मिलते ही गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440