दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चंबा क्षेत्र के चंबादृकोटी मार्ग पर नैल के पास एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर (UK 09 TA 1799) ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान नैल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 9 से 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   सजावट के चक्कर में ऐसे छोटे-छोटे नियम भूल जाते हैं हम जो हमारे घर के माहौल पर असर डालते

श्वेता चौबे के मुताबिक, सभी लोग हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार में वे शामिल हुए थे, उसका बेटा भी इस हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि मृतकों के गांवों में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

इस दुखद हादसे पर पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440