ट्रेन में मुरादाबाद से गूलरभोज आ रही महिला के बैग से 1 लाख रूपए उड़ाए

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। ट्रेन में मुरादाबाद से गूलरभोज आ रही एक महिला के बैग में रखी एक लाख रूपए की नगदी चोरों ने गायब कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदर्श नगर मुरादाबाद निवासी ममता रानी पत्नी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 15 अक्टूबर को मुरादाबाद से गूलरभोज जाने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। पीपलसाना के पास कुछ लोग उसकी सीट के बगल में आकर बैठ गए और उन्होंने उसका बैग उठाकर ऊपर वाली बर्थ में रख दिया। काशीपुर में वे लोग उतर गए। जब उसे बैग चैक किया तो उसमें रखी एक लाख रूपए की नगदी गायब थी। महिला ने नगदी वापास दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   4 फाइलें, 40 हजार की डिमांड… फिर बिछा विजिलेंस का जाल, बागेश्वर में उरेडा का परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440