Transferring lakhs of rupees from woman to account by showing house
समाचार सच, हल्द्वानी। मकान दिखाकर युवती ने बेचने के नाम पर महिला से लाखों की रकम बयाने के बतौर पर अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर रोड वार्ड 18 निवासी पल्लवी गोयल पत्नी आलोक गोयल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात पूजा जग्गी पुत्री पूरन लाल जग्गी निवासी गली नंबर 4, रामपुर रोड से हुई। पूजा ने उसे मकान दिलाने का झांसा दिया और शशि देवी नामक महिला का मकान दिखाकर 35 लाख कीमत बताई। साथ ही कहा कि वह उसे 30 लाख में मकान दिलवा देगी। इस पर बतौर बयाना पूजा ने अपने बैंक खाते में सात लाख की रकम ट्रांसफर करवा ली। लेकिन मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर टालामटोली करने लगी। इस बीच उसे पता चला कि शशि देवी और पूजा मां-बेटी हैं। पीड़िता का कहना है कि करीब एक सप्ताह पूर्व जब वह पूजा जग्गी के घर गयी तो उसके भाई प्रकाश ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















