रोडवेज स्टेशन में गंतव्य को भटके यात्रीगण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी से रेलवे, रोडवेज व सार्वजनिक परिहवन की सेवायें बंद होने से सोमवार की शाम को रोडवेज स्टेशन परिसर में अनेक यात्री भटकते नजर आये। जबकि प्रशासन ने सोमवार की सुबह फंसे काफी यात्रियों को रोडवेज बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया था। लेकिन दोपहर के बाद रोडवेज परिसर में यात्रीगण रहने व खान पान को इधर उधर भटकते नजर आये और प्रशासन से अपने गंतव्य को पहुंचाने की गुहार लगाते देखे गये।

ज्ञात हो कि ट्रेनों का संचालन बंद हो जाने के बाद ट्रेनों का स्टेशनों पर लौटना शुरू हो गया। सोमवार की प्रातः यहां पहुंची बाघ व रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में पर्वतीय क्षेत्रों के बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंचे। लेकिन लॉक डाउन के चलते उन्हें गंतव्य के लिए वाहन नहीं मिले। इसकी खबर प्रशासन को लगी तो कार्यवाही शुरू कर दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक से पत्राचार कर यात्रियों को गंतव्य तक भेजने का प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस पर पुलिस-प्रशासन ने रोडवेज बसों के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। एक बस में एक ही स्टेशन के यात्री बैठाए गए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे तक समस्त यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

लेकिन शाम होते ही रोडवेज स्टेशन में यात्रीगण अपने घर जाने को बसों के लिये भटकते देख गये। इस दौरान हमारे संवाददाता ने यात्रीगणों से जानकारी ली, जिनमें पिथौरागढ़ के संजय सिंह का संबधी एसटीएच में भर्ती है लेकिन वाहन न होने से वे पिथौरागढ़ नहीं जा पा रहे हैं। वही सोनीपत के राजीव कुमार स्पेयर पार्टस लेकर रामनगर जाना था। वहीं एनजीओ में कार्यरत तुकमान रजा को बरेली जाना था। इधर रूद्रपुर सिडकुल में कार्यरत दिनेश सिंह, वीरेन्द्र, हेमन्त को गजाई गंगोली जाना था। वहीं दिल्ली के होटल में कार्यरत होशियार सिंह, प्रेम सिंह, मनोज सिंह को दन्या जाना था। उक्त सब रोडवेज स्टेशन में बस के इंतजार में बैठे थे।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कहा गये समाजसेवी

हल्द्वानी। महानगर में तमाम समाजसेवी रहते हैं। लेकिन इक्का-दुक्का समाजसेवियों को छोड़कर मास्क व सेनिटाइजर बांटने में रूचि नहीं दिखायी। इसके अलावा रोडवेज स्टेशन व अनेक स्थानों पर यात्री भूख प्यास से भटक रहे थे। लेकिन उनकी सुध किसी ने नहीं ली।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440