एनएसएस के तत्वाधान में महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.मनोहर सिंह मुनौला ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों और छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण पखवाड़े के अवसर पर अपने घरों, गांवों और बंजर पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश प्रेषित किया।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी की अरिना रघुवंश बनीं उत्तराखंड टॉपर, एसएसपी ने किया सम्मानित

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण करते हुए डॉ.हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ.भारत सिंह डोबाल, डॉ.गीता तिवारी पाण्डे, डॉ.मनोज कुमार जोशी, भुवन चन्द्र सनवाल, डॉ.नीलम कनवाल, दीपक फुलारा, बीना सनवाल, प्रेमा भट्ट, हरीश जोशी, हिमांशु शर्मा, राकेश कुमार, गणेश जोशी, जयपाल, उमाशंकर दुमका आदि महाविद्यालय कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, SWAYAM पर शुरू होंगे 5 नए ऑनलाइन कोर्स
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440