राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य उच्च सदन में उत्तराखंड की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर परिश्रम उनकी राजनीतिक कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं हैं। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। उनका निर्विरोध निर्वाचन संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और अनुभव को दर्शाता है।

अजय भट्ट ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे। साथ ही, प्रदेश के हितों की पैरवी करते हुए उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में राम बारात का भव्य नजारा देखने को रहें तैयार! उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ दिखेंगी कई राज्यों की झांकियां

उन्होंने दिनेश आर्य के सफल एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और समर्पण का लाभ प्रदेश को मिलेगा। अजय भट्ट ने मां भारती की सेवा तथा देवभूमि उत्तराखंड की उन्नति के लिए उन्हें अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए कौन - कौन सी सामग्री चाहिए, अखंड ज्योत के क्या होते नियम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440