हल्द्वानी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन की कार्रवाई, होमस्टे पर चला बुलडोजर

खबर शेयर करें

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण ध्वस्त, बिना पंजीकरण संचालन के चलते पहले ही किया जा चुका था सील

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
हल्द्वानी में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले से जुड़े होमस्टे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार, 24 नवंबर को प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर होमस्टे परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि इसी होमस्टे में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।

प्रशासन के अनुसार, जांच में होमस्टे परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किचन, स्टोर सहित अन्य निर्माण किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिह्नित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इससे पहले बिना पंजीकरण होमस्टे संचालित किए जाने के चलते उसे सील भी किया जा चुका था।

नोटिस के बाद प्रशासन ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, प्रशासनिक जांच में सरकारी भूमि पर किए गए निर्माण चिह्नित किए गए थे। संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करने के बाद प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण वाले निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक पूर्णिमा आज: गंगा स्नान और दीपदान का विशेष महत्व, जानिए 12 राशियों का हाल

12 नवंबर की रात किशोरी के साथ हुई थी वारदात
मामले के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी ने मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि 12 नवंबर की रात चार युवक उसे डराने-धमकाने और बहला-फुसलाकर एक होमस्टे में ले गए, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पांच पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों धीरज बिष्ट, नीतीश पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440