कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, प्रेरक भाषण, विचार एवं कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान से अवगत कराया गया तथा उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश सेवा की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीर जवानों का शौर्य और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन तथा कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान की गौरवगाथा को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने झाड़ा पल्ला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440