सीजेपी आंदोलन पर त्रिवेंद्र रावत का बड़ा बयान, बोले- ‘बिना नेतृत्व के आंदोलन देश के लिए घातक’

खबर शेयर करें

समाचार सच | हरिद्वार
दिल्ली में चल रहे सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) आंदोलन को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिना स्पष्ट नेतृत्व वाले आंदोलन अक्सर भटक जाते हैं और ऐसे आंदोलनों से देश व समाज को नुकसान पहुंचता है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी जानकारी नहीं होगी, तब तक वह इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

सीजेपी आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन आंदोलनों का कोई मार्गदर्शक या नेतृत्व नहीं होता, उनके गलत दिशा में जाने की आशंका बनी रहती है। उनके अनुसार, ऐसे आंदोलन लंबे समय तक टिक भी नहीं पाते और अंततः किसी सकारात्मक परिणाम तक नहीं पहुंचते।

यह भी पढ़ें -   CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद जंतर-मंतर से हटे प्रदर्शनकारी

संसद के मानसून सत्र में लगातार हो रहे गतिरोध पर भी भाजपा सांसद ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परीक्षा आयोजित करने वाली स्वतंत्र संस्था के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व को भी जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440