
समाचार सच, हल्द्वानी। समूह संगत, प्रबंधक कमेटियों, एवं यूथ संस्थाओ की ओर से सोमवार को टर्बन डे मनाया गया ।
छोटे छोटे बच्चो एवं समूह सिख नौजवानौ ने अलग अलग रंगों की पगड़ी एवं महिलाओ ने केसकी सजा कर टर्बन डे को बहुत खूबसूरत बना दिया।
श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अरदास के बाद यह आयोजन शुरू हुआ। संगत रंग बिरंगी पगड़ियां बांध कर यात्रा निकाली। तिकोनिया चौराहा, ओक होटल, सिंधी चौराहा, मीरा मार्ग बाजार होती हुई। गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची। बड़े बच्चे और सिख महिलाएं भी शबद गायन के साथ ही विभिन्न संदेश देने वाली तख्तियां हाथ में ली हुई थीं। इनमें पगड़ी मेरी जान, पगड़ी मेरी पहचान.. एवं ये सिर्फ पगड़ी नहीं गुरु का दिया ताज है.. आदि बोर्ड हाथ में ली हुई थीं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिख नौजवानों को दस्तार/पगड़ी की ओर प्रेरित करना था।
गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचने पर कमेटी की ओर से संगत का धन्यवाद किया गया। सभी संगत ने गुरु का लंगर छक कर गुरु साहिब का धन्यवाद किया। उक्त प्रोग्राम में सभी गुरद्वारा कमेटी के एवं संस्थाओ के सदस्य मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















