ऋषिकेश में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भी भेज दिया, जिसके बाद दोस्त ने भी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। परेशान होकर युवती ने पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर में बताया कि एक साल से उसकी बातचीत प्रदीप चंद नाम के युवक से हो रही थी, और दोनों की बात शादी तक पहुंच गई थी। शादी का झांसा देकर प्रदीप ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

पीड़िता का आरोप है कि प्रदीप ने यह वीडियो अपने दोस्त प्रदीप कुमार को भेजी, जिसने वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म किया। आखिरकार, दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने पुलिस का सहारा लिया और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी यमकेश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं, और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440