दो भाई 31 मार्च से चले रहे हैं लापता, थक हार कर परिजनों ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के राजपुरा क्षेत्र से दो भाई 31 मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने थक.हार कर पुलिस की शरण ली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढ खोज शुरू कर दी है।

राजपुरा वार्ड नं0 .13 निवासी सोनू मौर्य पुत्र स्व0 स0 अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके दो भाई जितेन्द्र उर्फ जीतू मौर्य पुत्र भगवत शरण निवासी राजपुरा पड़ाव नई बस्ती और पंकज मौर्य पुत्र अमर सिह मौर्य पता राजपुरा पड़ाव नई बस्ती बीती 31 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। उनकी हर जगह ढूंढ खोज भी की गई लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। परिजनों ने दोनों युवकों को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की जाने पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440