हल्द्वानी में दो कोरोना संदिग्ध युवकों के पहुंचने पर प्रशासन अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो कोरोना संदिग्ध युवकों के मंगलवार को यहां महानगर में पहुंचने पर प्रशासन अलर्ट हो गया। दोनों युवकों को कोरोना वार रूम में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त दोनों की लगातार निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर में दो युवक बाहर से यहां पहुंचे हैं। उनमें बुखार, जुकाम जैसे लक्षण पाये गये। इस पर प्रशासन अलर्ट हो गया। बताया कि जाता है कि हल्द्वानी के गौलापार का रहने वाला संजय सतवाल नामक युवक ऑस्ट्रेलिया से यहां पहुंचा। वह एयरपोर्ट से बिना मेडिकल जांच कराए किच्छा, लालकुआं होते हुए यहां पहुंच गया। उसमें कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखने पर उसकी तिवारी मेटरनिटी सेंटर एंड नर्सिंग होम मुखानी में जांच कराई गई। डॉ मोहन तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने उसे मोती नगर हेल्थ सेंटर में बने कोरोना वार रूम में भर्ती कराया है। इसके अलावा बीती रात चेन्नई से यहां पहुुंचे दर्जनभर युवकों में से एक को खांसी, बुखार होने पर बेस चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी युवकों की जांच की। इनमें से बेरीनाग निवासी चंदन सिंह पर कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाये जाने पर उसे भी कोरोना वार रूम में रखा गया है। दोनों युवकों की जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज में स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गये हैं।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440