एमबीपीजी कॉलेज में दो गुट भिड़े, मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में दो गुटों आपस में भिड़ गये। बाद में विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रों के दो गुटों के बीच क्लास में ही कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इससे कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। छात्रों के विवाद को देखते हुए कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे युवाकों को परिसर से बाहर खदेड़ा। मारपीट में घायल कुछ युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। भर्ती समीर नाम के युवक ने बताया कि उस पर लाठी डंडों, ईंटों और टाइल्स से हमला किया गया है। इधर इस मामले में प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पुलिस की मदद से झगड़ रहे युवाओं को कॉलेज परिसर से बाहर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440