ऋषिकेश एम्स में आए कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मामले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कोरोना वायरस के आशंकित दो मामले पहुंचे हैं। दोनों लोगों के नमूनों को अभी प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाना है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में कोरोना वायरस के आशंकित दो मामले आए हैं। अब तक सात संदिग्ध मामले यहां पहुंचे हैं। इनमें चार ओपीडी और आईपीडी में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन की रिपोर्ट नकारात्मक, एक लंबित, एक को कम संदेह के कारण परीक्षण नहीं किया गया और दो नमूने अभी प्रयोगशाला में भेजे जाने हैं। बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं। बताया कि नकारात्मक रिपोर्ट और संगरोध के बाद एक को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

सर्दी-जुकाम की शिकायत पर चीन के दो इंजीनियरों सहित पांच लोग कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचते तो अफरातफरी मच गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी एहतियात चीन के दो इंजीनियरों सहित चार लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। सीमा पुल पर 65 लोगों की, जबकि खटीमा में नेपाल सीमा पर लगे शिविर में 35 लोगों की जांच की गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। उधर, झूलाघाट पीएचसी के डा. कल्पित रौतेला ने बताया नेपाल से आने वाले 65 लोगों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

टीम में फार्मासिस्ट हरीश रावत, एसएसबी के एएसआई एसएस बिष्ट, कांस्टेबल महावीर, राहुल कुमार, महेश पाल सिंह, सुनीता गुज्जर मौजूद रहे। वहीं, नेपाल सीमा से सटे मेलाघाट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में डॉ. उमेश गुप्ता और डॉ. साक्षी आर्या ने आने-जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440