दो पड़ौसियों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को सौंपी मारपीट, गाली गलौच की तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो पड़ोसियों ने एक दूसरे के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस को मारपीट गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों की तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौंपी तहरीर में प्रेमपुर लोसज्ञानी निवासी मीना देवी पत्नी मोहन चंद्र ने कहा है की पड़ोस में रहने वाले अम्बा दत्त पाठक पुत्र नारायण दत्त पाठक, अपने परिवार के साथ रहता है उसने आने जाने वाले रास्ते को रैंप लगाकर बंद करने का प्रयास किया जब मैं वह मेरे पुत्र ने इसका विरोध किया तो अम्बा दत्त व उसकी पत्नी बिंदु, ओमी शर्मा, वैशाली, योगेश ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच दे डाली जब उसके पुत्र हेमंत आर्य ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडों व धार धार हथियार से उसके पुत्र के ऊपर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया ये उसके परिवार में रहने वाले पूनम देवी, छोटन, रमेश चंद्र उसके पुत्र को बचाने पहुंचे इन लोगों ने उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी जिससे इनको भी गंभीर चोट आ गई जिनका उपचार चल रहा है उधर अंबादत पाठक ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कहा है की वह अपने घर के अंदर रैंप लग रहा था तभी इन लोगों ने आकर उसे तोड़ कर खुर्द बुर्ध कर डाला जब इसका विरोध किया था इन लोगों ने मुझे और मेरे परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दी दोनों ही लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440