दो लोगों पर लगाया पति के साथ गाली गलौच व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने दो लोगों पर पति के साथ बेवजह गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा निवासी रेनू देवी ने कहा है कि उसके पति महेंद्र राम बीती 14 नवम्बर की रात ड्यूटी से घर आ रहे थे कि तभी उन्हें रास्ते में पड़ोस में रहने वाले पंकज आगरी पुत्र गिरीश आगरी व शरद कुमार पुत्र हरीश चन्द्र ने उन्हें रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये।उसके पति ने किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। इस मारपीट में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440