अलग – अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशाखोरी व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मंडी चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान फायर स्टेशन रोड पर संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कट्टे से 58 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर दिलशाद पुत्र असफाक निवासी नियर दुर्गा मन्दिर इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरी तरफ टीपीनगर चौकी पुलिस ने भी गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गये तस्कर जितेंद्र साह पुत्र राम साह निवासी शिवाजी कॉलोनी के कब्जे से पुलिस को 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440