उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, AI आधारित हृदय रोग तकनीक पर मिला भारत सरकार का पेटेंट

खबर शेयर करें

अनुराग भट्ट और प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, स्वास्थ्य तकनीक में नई उपलब्धि

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर आईटी विभाग के सहायक निदेशक अनुराग भट्ट तथा स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट को उनके अभिनव शोध “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित हृदय रोग जोखिम दृश्यांकन एवं विश्लेषण प्रणाली” के लिए भारत सरकार द्वारा डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है।

यह पेटेंट डिज़ाइन्स एक्ट, 2000 एवं डिज़ाइन्स नियम, 2001 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। विश्वविद्यालय के लिए यह उपलब्धि शोध, तकनीकी नवाचार और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   बिगवाड़ा भट्टा के पास ग्राउंड में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस डिज़ाइन का पंजीकरण डिज़ाइन संख्या 498410-001 के अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 को श्रेणी 24-01 में किया गया था, जबकि इसका प्रमाणन 11 जून 2026 को जारी हुआ।

यह अभिनव प्रणाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उन्नत डेटा विज़ुअलाइज़ेशन तकनीकों का उपयोग कर हृदय रोग से जुड़े जोखिमों का वैज्ञानिक विश्लेषण करती है तथा उन्हें सरल एवं प्रभावी दृश्य रूप में प्रस्तुत करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में डिजिटल हेल्थकेयर, मेडिकल रिसर्च और AI आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें -   चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल, प्रो. जितेंद्र पांडे, कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने इसे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली उपलब्धि बताया।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440