एसपी सिटी ने रात्रि में किया व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसपीसिटी हरबंश सिंह ने देर रात्रि नगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे व थर्टी फर्स्ट तथा नव वर्ष के मद्देनजर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसका जायजा लेने के लिए देर रात एसपीसिटी हरबंश सिंह नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे व थर्टी फर्स्ट व नये साल के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए। देर रात घूमने वालों से सख्त पूछताछ की जाए। साथ ही संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि रात में निकलने वाले वाहनों को भी जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान एसपीसिटी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे व थर्टी फर्स्ट को लेकर अधीनस्थों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसका जायजा लेने वह देर रात निकले। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद पाई गई।

यह भी पढ़ें -   हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से न केवल स्किन हेल्दी रहती है, बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440