हल्द्वानी से 6 दिनों से गायब हुई दोनों किशोरियों को पुलिस ने किया यूपी से बरामद, मामले में महिला समेत पांच गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी कोतवाली के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से बीते 6 दिनों से गायब चल रहीं दो किशोरियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें किशोरियों को अगवा करने वाले किशोर के साथ ही 4 लोग संरक्षण देने वाले उसके रिश्तेदार शामिल हैं। Police recovered two girls missing from Haldwani for 6 days from UP

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मंगलवार को देर सायं उक्त मामले का खुलासा करते हुए किशोरियों के बरामद होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह दिन पूर्व बनभूलपुरा थाने में जवाहर नगर क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी। उनके साथ बनभूलपुरा क्षेत्र के एक नाबालिग बालक के जाने का मामला भी दर्ज कराया गया था। इस मामले की रिपोर्ट वनभूलपुरा थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था।

सीसीटीवी फुटेज में दोनो लापता किशोरियां रोडवेज बस स्टेशन से एक युवक के साथ ई रिक्शा में सवार होकर मंगलपड़ाव की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने ई रिक्शे में सवार बालक के बारे में जानकाीर हासिल की तो उसकी पहचान 16 वर्षीय बालक निवासी जवाहर नगर वनभूलपुरा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने बालक के रिश्तेदारो, दोस्तो, पहचान वालो आदि से गहन पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

साथ ही गुमशुदा बालिकाओं और बालक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन आदि के बारे में जानकाीर प्राप्त की। उनकी लोकेशन बदायूं के सहसवान में मिली तो एक टीम को बदायूं केे लिए रवाना कर दिया गया। इसके दूसरी पुलिस टीमों को काशीपुर, मुरादाबाद, दिल्ली भेजकर गुमशुदाओ की तलाश की गयी और उन क्षेत्रो गुमशुदाओ व संदिग्ध बालक के रिशतेदार, पहचान वाले, दोस्तों के घर जाकर तलाश तथा पूछताछ की गयी।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों बालिकाओं को पहले नाबालिग अपनी बहन निशा पत्नी उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं के पास ले गया। इस षड्यंत्र में मौ. अब्दुल शमी उर्फ भोला भी शामिल मिल रहा। पुलिस ने अपहृत बालिकाओं को रेलवे स्टेशन मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। साथ ही नाबालिग बालक को भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों में आमिल निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर, निशा पत्नी उजैर निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं, उजैर निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं, अब्दुल समी निवासी लाइन नम्बर 17 थाना बनभूलपुरा और विधि विवादित किशोर शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440