चोरी की योजना बनाते दो चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। रात्रि गश्त के दौरान बनभूलपुरा थाना पुलिस ने जाम फैक्ट्री के पास से दो युवकों को संदिग्धावस्था में हिरासत में ले लिया। उनके पास से पुलिस को प्लास, चाबी का गुच्छा व अलानकब बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम रमेश सिंह बहादुर उर्फ डैनी पुत्र किशन सिंह बहादुर निवासी गफूर बस्ती व मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू पुत्र मुज्जफर हुसैन निवासी फातिमा मस्जिद के पास जवाहरनगर बताये। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह जवाहर नगर क्षेत्र में किसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते देखा प्रशासन का काम, उसी सपने ने मीनाक्षी भाटिया को बना दिया डिप्टी कलेक्टर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440