वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्य दबोचे, 10 मोटरसाइकिलें बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। यहां पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। वाहन चोरी के केस में आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।

क्षेत्र से लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसमें शामिल एसआई मनोज जोशी, सुनील सुतेड़ी, कंचन पड़लिया ने वाहन चोरी की वारदातों के आस-पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इनमें से पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। पुलिस टीमें काफी समय से उनकी तलाश में थीं। सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस टीम दड़ियाल रोड पर मारिया स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर वापस लौटने लगे। पुलिस ने दोनों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी वीरपुर कटैया निवासी लाभ सिंह पुत्र नत्था सिंह और वसीर उर्फ तन्ना पुत्र नवाब अली हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के क्राइम रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ और बाइक बरामद की हैं।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल रमेश पांडेय, जोगेंद्र सिंह व कैलाश तोम्क्याल आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440