दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल-अंगूठी चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च को वादी गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जिसके बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना पुत्र शाहिद मलिक निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा तथा मोहम्मद सैफ अली पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी (पीली धातु) बरामद की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा (विवेचक), कांस्टेबल अनिल जौहरी और दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440