दो युवकों पर लगाया जबरन कार में डालकर ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

Two youths accused of forcibly taking them in a car

समाचार सच, हल्द्वानी। दो युवकों पर जबरन कार में डालकर अपहरण कर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

मनमोहन सिंह निवासी किशनपुर घुड़दौड़ा, रामपुर रोड ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीती शाम अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था कि तभी गोरापड़ाव-पंचायतघर बाईपास मार्ग में कार संख्या यूपी32केए-3358 पर सवार होकर आये अंकित चंदेल और हर्षित ने उन्हें रोक लिया और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे इस बीच उनके परिचित हुकुम सिंह भी वहां आ गये जिसपर उनके द्वारा शोर मचा दिया जिससे अपहरणकर्ता घबरा गये और उनकी स्कूटी संख्या यूके06वाई-2652 को लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440