हाथ से मोबाइल छीनकर भागे दो युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी का दो युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी साथ ही तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में देवला मल्ला, गौलापार निवासी मोहित मेहता ने कहा है कि वह बीती 20 सितम्बर को महिन्द्रा कंपनी में अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौट रहा था इसी दौरान जब वह चोरगलिया रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, वह दोनों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440