कालेज शिक्षण संस्थानों के पास कर रहे थे नशे का कारोबार, दो युवक धरे, पांच लाख रुपये की चरस बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुलिस ने कालेज शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशे का कारोबार करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब पांच लाख रूपये कीमत की एक किलो चरस बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रायपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ बड़े तस्कर बिजनौर उत्तर प्रदेश से चरस की भारी मात्रा जनपद देहरादून में लेकर आने वाले है। इस जानकारी के आधार पर रायपुर थाने की पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये चौकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा क्रासिंग की तरफ से मोटरसाइकिल सख्या यूके 07 एफके 5469 पर आ रहे दो युवकों राजदीप पुत्र भगवान सिह निवासी नागल हटनाला पोस्ट कुल्हान थाना राजपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष व प्रशान्त धामी पुत्र प्रेम सिह निवासी नागल हटनाला पोस्ट कुल्हान थाना राजपुर उम्र 19 वर्ष को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पांच लाख रुपये के लगभग हैं। चरस बरामद होते ही पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तगण चरस को कालेज शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशा करने वालों को महंगे दामों में बेचते है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष रायपुर कुन्दनराम, वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी, अपर उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश व कांस्टेबल सौरभ वालिया शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440