टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसे बुखार से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसे बुखार को छोड़कर यदि कोई मौसमी फ्लू या फीवर है तो उसके लिए यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं। हालांकि यह भी देखना जरूरी है कि किस उम्र के लोगों को यह वायरल संक्रमण हुआ है तो उसके अनुसार ही इलाज करना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों पर घरेलू नुस्खे असरकारक नहीं भी होते हैं।

गिलोय और कड़वा चिरायता
किसी भी औषधि भंडार या आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की दुकान पर जाकर आप खड़ा 100 ग्राम गिलोय और 100 ग्राम कडवा चिरायता ले आएं। उसमें से कुछ डंठल दोनों के निकालकर उसे साफ पानी में डालकर मध्यम आंच पर उकाल लें। बाद में इसको थोड़ा ठंडा करके एक कप जितना पीएं। ऐसे सुबह और शाम को करें। बुखार, सर्दी जुकाम में लाभ होगा ।

तुलसी और नींबू का रस
तुलसी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जिससे शरीर के अंदर के वायरस खत्म होते हैं। 1 लिटर साफ पानी में तुलसी के 10-15 पत्ते डालें और उसमें एक साबूत नींबू निचोड़ लें। चाहें तो एक चम्मच लौंग के चूर्ण भी डाल दें। अब इसे तब तक उबालें जब तक की है सूखकर आधा न रह जाए। अब इसे छानें और ठंडा करके हर 1 घंटे में पिएं। ऐसा करने से वायरल से जल्द ही आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

हल्दी और सौंठ का पाउडर
सौंठ यानी कि अदरक का पाउडर और अदरक में होते है फीवर को ठीक करने वाले गुण। इसलिए एक चम्मच काली मिर्च के चूर्ण में एक छोटी चम्मच हल्दी, एक चम्मच सौंठ का चूर्ण और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। अब इसे एक कप पानी में डालकर गर्म करें, फिर ठंडा करके पिएं। इससे वायरल फीवर खत्म होने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

नींबू और शहद
नींबू का रस और शहद भी वायरल फीवर के असर को कम करते हैं। आप शहद और नींबू का रस का सेवन भी कर सकते हैं।

धनिये की चाय पिएं
धनिये में कई औषधीय गुण होते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से भी वायरल में जल्द आराम मिलता है।

मेथी का पानी पिएं
एक कप मेथी के दानों को रातभर भिगों लें और सुबह इसे छानकर हर एक घंटे में पिएं।

लहसुन का पानी
गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन का सेवन करने से भी वायरल में लाभ मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440