उत्तराखंड के हक और स्वाभिमान की लड़ाई को लेकर UKD विधि प्रकोष्ठ की हुंकार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। विधि प्रकोष्ठ, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मूल मुद्दों, राज्य आंदोलन की भावना तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और बलिदानों का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने तथा उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार यहां के लोगों का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पलायन, बेरोजगारी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान स्थानीय सोच और मजबूत क्षेत्रीय नेतृत्व से ही संभव है।

यह भी पढ़ें -   रसोई गैस फिर महंगी, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य राजन सिंह मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन केवल राज्य निर्माण की लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह सम्मान, अधिकार और पहचान की लड़ाई थी। उन्होंने युवाओं से राज्य के मूल मुद्दों को समझने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विधि प्रकोष्ठ, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मोहन कांडपाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ जनहित के मुद्दों, संवैधानिक अधिकारों एवं उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

यूकेडी नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा उत्तराखंड के मूल मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कृष्णानंद जोशी द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन खीम सिंह बोरा ने किया।

यह भी पढ़ें -   दिशा कंप्यूटर सेंटर ने बढ़ाया हल्द्वानी का मान, देश के शीर्ष कोचिंग संस्थानों में हासिल किया पांचवां स्थान

इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों के अनुरूप राज्य निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के स्वाभिमान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
अंत में जय उत्तराखंड जय राज्य आंदोलन के शहीद एवं उत्तराखंड क्रांति दल जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में अशोक सिंह बोहरा केंद्रीय प्रवक्ता, केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, नरेंद्र तिवारी, नवीन ममगई, उमेश कुमार तिवारी ’’विश्वास’’, श्याम सिंह नेगी, , हरीश सिंह मेवाड़ी केंद्रीय प्रवक्ता, महेश तिवारी, दीपक भारती, उत्तम सिंह बिष्ट, नरेश कुमार पांडे, लोकेश वर्मा, गोविंद सिंह गस्याल, नंदी पचौली, भावना मेहरा, सुनीता जोशी, भवान सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह जलाल, मोहन सिंह नेगी, प्रमोद पांडेए जीवन सिंह बिष्टए पूरन चंद्र आर्यए जितेंद्र पुनेठा आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440