समाचार सच, बागेश्वर। उपचुनाव बागेश्वर में उत्तराखण्ड क्रांतिदल का चुनाव चिन्ह कुर्सी की जगह गैस सिलेंडर मिलने पर प्रत्याशी ने जमकर हंगामा काट दिया। प्रत्याशी ने विरोध स्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गया। आपको बता दें कि बागेश्वर उपचुनाव से यूकेडी से अर्जुन देव प्रत्याशी हैं। जब आज चुनाव आवंटित किया तो उन्हें कुर्सी चुनाव चिन्ह की जगह गैस सिलेंडर मिलने पर उनकी आरओ हरगिरी से बहस हो गयी। इसी बात को लेकर प्रत्याशी ने हंगामा शुरू कर दिया।
तहसील परिसर से नारेबाजी करते हुए यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव ने विरोध जताते हुए तहसील परिसर के बाहर अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग में धरना शुरू कर दिया। काफी देर समझाने के बाद सीओ अंकित कंडारी और कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा अर्जुन देव को जबरन धरने से उठाया गया।
आरओ का कहना है कि चुनाव चिन्ह कुर्सी को चुनाव आयोग द्वारा फ्रीज कर दिया गया है, जिस कारण यह चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया जा सकता। उन्होंने उनके द्वारा दिए गए दूसरे विकल्प गैस सिलेंडर का चिन्ह उन्हें आवंटित कर दिया है। जब यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन ने बताया कि उनके द्वारा तीन विकल्प दिए गए थे उन्हें जबरन गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जबकि चुनाव चिन्ह देने से पहले उनसे विकल्प को लेकर कुछ पूछा तक नहीं गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















