समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कचहरी रोड़ स्थित दल के कार्यालय मे मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये कहा की उत्तराखंड सरकार की मंशा गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र को दो हिस्सों में करने की हैं। सरकार की इस मंशा से जाहिर होता है कि गैरसैंण सरकार की नजर मे केवल पिकनिक मनाने की जगह रह गयी है। दो-दो जगह सत्र होने से पैसे की बर्बादी होगी, जबकि राज्य कर्जे के बोझ से जूझ रहा है। सरकार के इस रवैये का उत्तराखंड क्रान्ति दल घोर विरोध करता है।
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस ये दोनों दल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के पक्ष में नही है। दोनों दल गैरसैंण को लेकर जनता को भ्रमित कर रहे है। जबकि बजट सत्र से पहले विपक्ष को भी सत्र का संज्ञान लेना चाहये, लेकिन दो-दो जगह सत्र का विपक्ष भी विरोध नही कर पा रहा है। उत्तराखंड क्रान्ति दल गैरसैंण में होने वाले सत्र में सरकार ही नही बल्कि विपक्ष का भी घेराव करेगा। इसलिये कि राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण इसी सत्र में घोषित किया जाय।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


