किन्नर रूबी ने की उक्रांद की सदस्यता ग्रहण
समाचार सच, देहरादून। जिस तरह से अन्य राज्यो में क्षेत्रीय दलों की ओर जनता का रुझान व विश्वास बढ़ा है। उत्तराखंड में उत्तराखंड क्रान्ति दल पुरानी भूलो को सुधारते हुए राज्य को बचाने के लिये सभी को एकजुट करेगा। इस लिये सभी आंदोलनकारी संगठनों व संघर्षकारी ताकतों को एकजुट करेगा।
उक्त बात रविवार को उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने यहां आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उनका कहना था कि राज्य में संगठन को मजबूती की ओर जाना होगा। और जनता के हितों के लिये उक्रांद कार्य करेगी।
श्री भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की राज्य सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है जिसका उदाहरण आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन है जो दो माह से अपने जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही है। सविंदा कर्मियों को 6 महीनों वेतन नही मिल रहा है। कर्मचारी वर्ग अपने मांगो के लिए सड़कों पर है। उक्रांद कर्मचारियों के मांगो का समर्थन करता है। चाहे पुराने पेंशन लागू करने की मांग हो। इस अवसर पर किन्नर रूबी ने दल की सदस्यता ग्रहण करी।
वार्ता में मुख्य रूप से त्रिवेंद्र पंवार, हरीश पाठक, एपी जुयाल, वीर चंद्र रमोला, लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, प्रह्लाद रावत, आशीष नौटियाल, रेखा मिंया, सरिता पुरोहित, राजेश्वरी रावत, विजय बौड़ाई, राजेन्द्र बिष्ट, केन्द्रपाल तोपवाल, सीमा रावत, प्रताप कुंवर, सुबोध पोखरियाल आदि उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


