उमा निगल्टिया को मिला मनपसंद चुनाव चिन्ह, उगते सूरज के साथ जागा रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र में उम्मीदों का सवेरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो गया है। समाजसेवा और विकास के वादों को लेकर मैदान में उतरीं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उमा धपोला निगल्टिया को उनकी सोच और संकल्प के अनुरूप चुनाव आयोग से उगता सूरज का चुनाव चिन्ह मिला है। यह खबर जैसे ही क्षेत्र की 15 ग्राम सभाओं में पहुंची, पूरे इलाके में जोश और उम्मीद की लहर दौड़ पड़ी।

15 गांवों में बजा परिवर्तन का बिगुल
जैसे ही खबर फैली कि उमा निगल्टिया को उगता सूरज चुनाव चिन्ह मिला है, रामड़ी आनसिंह पनियाली, बजुनिया हल्दू, कुरिया गांव, पीपल पोखरा, ईसाई नगर, कमलुवागांजा, गुजरौड़ा, जयपुर पाड़ली जैसे गांवों में लोगों में खासा उत्साह देखा गया। हर तरफ एक ही चर्चा-“अबकी बार विकास की सरकार”।

घर-घर पहुंच रही हैं उमा निगल्टिया, विकास का विजन लेकर
जहां एक ओर कई प्रत्याशी धनबल और जातीय समीकरणों का सहारा लेकर चुनावी बाजी जीतना चाहते हैं, वहीं उमा निगल्टिया बिना किसी भेदभाव के लोगों के घर-घर जाकर अपना विकास आधारित एजेंडा समझा रही हैं। उनकी सीधी बात – “मेरा क्षेत्र मेरा परिवार है, और परिवार को आगे बढ़ाना मेरी ज़िम्मेदारी।”

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

जनता का रुख साफ – इस बार असली बदलाव चाहिए!
पिछले वर्षों में अपेक्षित विकास न होने की पीड़ा अब जनमत में परिवर्तित होती दिख रही है। क्षेत्र की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वोट उसे मिलेगा जो असल में काम करेगा। और ये विश्वास उमा निगल्टिया और उनके समाजसेवी परिवार को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

समाजसेवी विरासत बनी सबसे बड़ी ताकत
उमा निगल्टिया के जीवनसाथी लाखन निगल्टिया, जो खुद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं, विकास कार्यों में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं, उनके जेठ सुरेन्द्र निगल्टिया भी कुरिया गांव के प्रधान रह चुके हैं और लोगों से सीधा जुड़ाव रखते हैं। यही वजह है कि उमा को समाजसेवा की मजबूत विरासत के साथ जनता का समर्थन भी सहज रूप से मिल रहा है।

अब 28 जुलाई को जनता देगी जवाब
28 जुलाई को रामड़ी आनसिंह पनियाली की जनता तय करेगी कि इस बार सत्ता किसे सौंपनी है। लेकिन जिस तरह से समर्थन की लहर चल रही है, उससे यह साफ है कि क्षेत्र इस बार धनबल नहीं, विकास और विश्वास को वोट देने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440