चाचा-भतीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के कनपटी पर तमंचा टेक लगाई धुनाई, यह है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा नगर में चाचा-भतीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर एक व्यापारी के तमंचा टेक कर उसे बुरी तरह पीट दिया। साथ ही अन्य दो लोगों से भी मारपीट की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया तो तीन नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है।

अल्मोड़ा नगर में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर उसे बुरी तरह पीट दिया। दो अन्य लोगों की भी जमकर पिटाई की। वहीं एक धार्मिक स्थल पहुंचकर यहां जमकर तोड़फोड़ की। दूसरे दिन रविवार को पीड़ित और एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि इस घटना के पीछे चाचा आशु पवार (39) और उसका नाबालिग भतीजा जिम्मेदार है। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में दहशत फैलाई। आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।आरोपियों से हुई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने घटना के अन्य आरोपी जसपुर, यूएसनगर निवासी शिवम कुमार (19), नगर निवासी तपन साह (44), शिवम कुमार (19), हिमांशु बिष्ट (21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

घटना में शामिल तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आशु पवार ने अपने नाबालिग भजीजे को भी अपराध के दलदल में धकेला है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440