बेकाबू बस ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर…दोनों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर के रानीखेत रोड पर बेकाबू बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी। उक्त बस ने एक कार को भी टक्कर मारी है। सूचना के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   औषधीय गुणों से भरपूर नींबू और शहद के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दें

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में दो लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी,नगर की रानीखेत रोड पर विपरीत दिशा से अनियंत्रित होकर आ रही एक निजी बस ने दो लोगों की जान ले ली। रोडवेज बस अड्डे के पास UK 04R 8210 संख्या की स्कूटी को राजिन्द्रा बस सर्विस की UK 18 PA 0268 संख्या की निजी बस ने कुचल दिया, जिससे उसमें सवार मौहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गौरी और विक्रम नेगी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को स्थानीय लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवारों को टक्कर मारने के बाद बस ने एक कार को भी टक्कर मारी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440