अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है।

थाना नंदानगर द्वारा सूचना दी गई कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440