अनियंत्रित वाहन मकान से टकराकर पलटा, चालक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित गति से आ रहा एक वाहन मकान से टकराकर पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 की मदद से घायल को उपचार हेतु एसटीएच भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालडांठ मार्ग पर तेजी से आ रही स्कार्पियो वाहन संख्या यूके 04एएफ-7854 अनियंत्रित होकर मार्ग स्थित एक घर से जा टकराई व टकराकर वाहन पलट गया जिसमें स्कार्पियो चालक अम्बा नगर बिठौरिया नंबर एक निवासी तन्मय पांडे बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने स्कार्पियो चालक को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां चिकित्सक उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440