सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में यातायात दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा आम जनता एवं युवाओं को लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज धौलखेड़ा, हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, दुर्घटना रहित भविष्य” थीम के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, तथा अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड समैरिटन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल सहायता करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440