हल्द्वानी में सिंचाई गूल में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात नगर चौकी क्षेत्र की एक सिंचाई गूल में आज गुरूवार को अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस शव के शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड, फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास गुरूवार को आस-पास के लोगों को अज्ञात शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को गूल से बाहर निकाला। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। इस पर शव को पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शव बहकर आया होगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -   सादगी की मिसालः लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, आज भी जीते हैं आमजन जैसा जीवन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440