केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में 28 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लोकार्पण पर पीएम मोदी व सीएम धामी का जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में 28 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (28 MLD Sewerage Treatment Plant in Haldwani) के लोकार्पण पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। साथ ही हल्द्वानी शहर के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और क्षेत्रीय जनता को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -   खनन माफियाओं का हमला: वन टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दरोगा की वर्दी फाड़ी

श्री भट्ट ने कहा कि संसद सत्र चलने के कारण वह लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर पाए। उन्होंने राज्य के सबसे बड़े 28 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जिसकी लागत 35. 58 करोड़ जोकि केंद्रीय योजना अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन ( अमृत) के तहत लोकार्पित हुई है, इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा बल्कि सीवरेज के उपचारित जल से प्राकृतिक जल धाराओं के प्रदूषण में भी कमी आएगी। इसके अलावा कूड़े के निस्तारण के लिए 3 करोड़ की लागत से बने लीगेसी वेस्ट प्लांट से 6 महीने में कूड़े के ढेर को निस्तारित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -   मातृभाषा से वैश्विक पहचान तक-भाषाई समावेशन ही भविष्य की असली ताकतः कुलपति प्रो. लोहनी

उन्होंने कहा कि आज कूड़ा निस्तारण के इस प्लांट को भी जनता को समर्पित किया गया है यह शहर की स्वच्छता के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री भट्ट ने इस लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। साथ ही क्षेत्रीय जनता को बधाई दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440