20 मई तक यूपी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, आठ जिलों में रात का कर्फ्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तर प्रदेश। भारत में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी लहर के बीच कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हुई है। इनमें महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़ और बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर यूपी सरकार ने आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं को भी 20 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जबकि यूनिवर्सिटी स्तर की परीक्षाएं 15 मई के बाद ही होंगी।

यह भी पढ़ें -   ३० जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गौरतलब है कि यूपी अकेला राज्य नहीं है, जहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी रात के प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, सभी जगहों पर समय में फर्क रखा गया है।
यूपी सरकार ने राज्य लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक, जिला प्रशासन अब शहर लौटे प्रवासियों की निगरानी करेगा और जिन लोगों में लक्षण पाए गए, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा। इतना ही नहीं जिन लोगों में लक्षण नहीं दिखे, उन्हें भी 7 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में रखा जाएगा।
इससे पहले दिल्ली में लगातार बढ़ते केसों के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह फैसला उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात के बाद लिया। सीएम ने कहा कि हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30ः क्षमता पर चल सकते हैं।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 2 लाख 739 नए केस आए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा भी दूसरी लहर के बीच लगातार दूसरे दिन एक हजार के ऊपर पहुंच गया। यह 1038 रहा। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना केसों का रिकॉर्ड टूटा है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 15 लाख का आंकड़ा छूने वाली है।

यह भी पढ़ें -   ३० जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440