बिना ट्यूशन पढ़ाई कर अक्षत बने 10वीं के उत्तराखंड टॉपर, सेल्फ स्टडी और अनुशासन से हासिल की बड़ी सफलता

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों में इस बार रामनगर के अक्षत गोपाल ने अपनी मेहनत और अनुशासन से अलग पहचान बनाई है। एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर के छात्र अक्षत ने 500 में से 491 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी लगन की सराहना कर रहा है।

अक्षत की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई की और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पूरी तरह किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बना।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता

अक्षत का कहना है कि उनका सपना इंजीनियर बनना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल नियमित पढ़ाई पर भरोसा किया, शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनाया और घर पर ही तैयारी की।

यह भी पढ़ें -   भाजपा की बड़ी बैठक से पहले हल्द्वानी में गणेश पूजन और भूमि पूजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लिया तैयारियों का जायजा

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता, जो एक निजी शिक्षक हैं, बेटे की उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। घर में जश्न का माहौल है और लगातार लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।

अक्षत की छोटी बहन, जो कक्षा सात में पढ़ती हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। अक्षत की यह सफलता यह साबित करती है कि सच्ची मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों से बिना किसी अतिरिक्त संसाधन के भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440