उत्तराखंड भाजपा प्रदेश संगठन की नई टीम घोषितः उपाध्यक्ष से महामंत्री तक, जानें किसे मिली जिम्मेदारी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभित्र मोर्चों और विभागों में 42 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

इस नई टीम में पौड़ी गढ़‌वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा का नेतृत्व रुचि भट्ट को सौंपा गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आठ नेताओं को मिली है। इनमें देहरादून महानगर के अनिल गोयल, नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक पठीश्वरानंद कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट रुड़‌की के राकेश गिरी ओर उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान शामिल है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सनसनी! पत्नी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पति पर हत्या का आरोप… पुलिस जांच में जुटी

प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री पद पर भी आठ नेताओं को नियुक्त किया गया है। इसमें चमोली के सतीश लखेड़ा देहरादून के आदित्य चौहान और नेहा जोशी, टिहरी के नलिन भट्ट, पिथौरागढ़ की दीपिका बोहरा काशीपुर की गुंजन सुखीजा चंपावत के निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा के गौरव पांडे शामिल हैं।

अन्य नियुक्तियां
इसके अलावा, नैनीताल के साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष कोटद्वार के जगमोहन रावत को कार्यालय सचिव और नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी को प्रकोष्ठ संयोजक बनाया गया है। वहीं हरिद्वार के सचिन अग्रवाल को प्रकोष्ठ सह संयोजक और पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस! जिले में फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान तेज

प्रदेश मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी विनय गोयल राजेंद्र नेगी प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को दी गई है। सोप्रात मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी बने हैं जबकि यह संयोजक करूण दत्ता. गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा नियुक्त हुए हैं। आईटी संयोजक का जिम्मा प्रवीण लेखवार को गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440