उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम कुछ ही देर में होगा घोषित, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. आज उनके रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है. आज 30 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे रामनगर बोर्ड सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके बाद छात्र अपना 10वीं और 12वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं.

इसके अलावा उत्तराखंड के छात्र 10वीं और 12वीं के परिणाम एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट के लिए आपको सबसे पहले UK10 [रोल नंबर) टाइप कर उसे 56767450 पर भेजने होगा. इसके बाद आपका 10वीं का परिणाम आपको मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगा.

उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए आपको UK12 (roll number) टाइप करके उसे भी 56767450 पर भेजना होगा. इसके बाद 12वीं का परिणाम भी आपके नंबर पर आ जाएगा. इसके अलावा छात्र उत्तराखंड बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यहां आपको मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी. जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -   तुलसी में जल चढ़ाते समय करें इन मंत्रों का जाप

इस साल उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में एक लाख 15 हजार 606 छात्रों ने परीक्षा दी है, तो वहीं इंटरमीडिएट में 94 हजार 748 छात्र शामिल हुए थे. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी को शुरू होकर 16 मार्च तक चली थी.

यह भी पढ़ें -   स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, सप्ताहभर में 373 चालान और 4 वाहन सीज

बीते साल 2023 के मुकाबले इस साल 2024 में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट थोड़ा पहले जारी किया गया है. साल 2023 में 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 मई को घोषित किए गए थे, जबकि इस साल 30 अप्रैल को जारी किए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440