उत्तराखण्डः सिविल अस्पताल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, विजिलेंस ने डॉक्टर को रंगे हाथ दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर लीगल रिपोर्ट बनाने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।

देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने शनिवार रात ट्रैप कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की और बाद में उसे देहरादून ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान आभास सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि उनका लगभग एक माह पूर्व मसूरी से रुड़की सिविल अस्पताल में स्थानांतरण हुआ था। घटना के समय डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने मारपीट के एक मामले में घायल व्यक्ति की लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट तैयार करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित द्वारा देहरादून स्थित विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की गई और ट्रैप की योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

योजना के तहत शनिवार देर शाम विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ रुड़की सिविल अस्पताल पहुंची। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को ब्लड बैंक के पास बुलाया और जैसे ही केमिकल लगे 20 हजार रुपये डॉक्टर को दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम डॉक्टर को उसके सरकारी आवास पर ले गई, जहां तलाशी ली गई। इसके बाद कई घंटे तक पूछताछ कर डॉक्टर को देहरादून ले जाया गया।

इस मामले में रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440